राजस्थान के अजमेर पुष्कर में एक विदेशी युवती और राजस्थान लड़के की शादी हुई। इस शादी में विदेशी युवती के सभी परिवारजन व मित्र सभी शामिल हुए। शादी पुरे हिन्दू रीती-रिवाज से सम्पन हुई।
3 वर्ष पहले जर्मनी में हुई दोनों की मुलाकात
अजमेर निवासी सागर गुर्जर वर्ष 2015 में MBA की पढाई के लिए ज़र्मनी गया था। पढाई करने के बाद 2020 में वही पर डिलायत कंपनी में जॉब करने लगे। वही कंपनी में सागर की मुलाकात मेलिनी से हुई।
सागर और मेलिनी मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 2020 में सागर ने मेलिनी को प्रपोज किया। जिसके बाद मेलिनी शादी के लिए राजी हो गई। दोनों ने तय किया कि शादी इंडिया में होगी और पुरे हिन्दू रीती रिवाज के साथ होगी।
सागर के पिता राज़ी लेकिन माँ को मनाना पड़ा
जब सागर ने मेलिनी से शादी की बात अपने पिता चंद्रभान गुर्जर को बताई को वे राज़ी हो गए लेकिन सागर की माँ इस शादी के लिए राज़ी नहीं हुई। बाद में मेलिनी ने खुद आकर सागर की माँ से बात कि तब वो राज़ी हुई। शुक्रवार 18 फरवरी 2022 को दोनों की शादी हो गई।
अजमेर पुष्कर में हुई शादी
अजमेर के मसूदा के पास शिवनगर में रहने वाले सागर और जर्मनी की मेलिनी ने 18 फरवरी को पुष्कर के एक होटल में सात फेरे लिए। इस दौरान शादी में हल्दी-मेहंदी आदि सभी रस्मो को किया गया। हिन्दू रीती रिवाज को देखकर मेलिनी और उसके परिवार के सभी लोग काफी खुश हुए।