राजस्थान की बेटी कनिका 10 साल में बन गई 420 करोड़ की मालकिन, एक आईडिया से बड़े-बड़े धनकुबेर बने पार्टनर

कोटक प्राइवेट बैंकिग- हुरुन ने हाल ही में देश की सौ सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। इन महिलाओं में राजस्थान की झुझुनूं जिले की कनिका टेकडीवाल का नाम भी शामिल हैं। कनिका टॉप टेन में तो नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी चर्चा हो रही है। दरअसल चार सौ करोड़ से भी ज्यादा की कंपनी की मालकिन बनने के लिए कनिका ने जो संघर्ष किया है वह भी कमतर नहीं है। कनिका ने सिर्फ दस साल में अकूत दौलत कमाई है। इतनी सी उम्र में उनके पास करीब 420 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है।

Kanika Tekriwal Named Richest Self-Made Entrepreneur in India; What is Her Net Worth?

साल 2012 में र्स्टाटअप  शुरू किया और आज उनके पास हैं 10 प्राइवेट जेट

दरअसल, एविएशन कंपनी में काम करने वाली कनिका ने अपने एक विदेशी सहकर्मी की मदद से खुद का बिजनेस करने का आईडिया पाया था। कनिका ने उसके बाद इसे स्टार्टअप के तौर पर लिया। साल 2012 में र्स्टाटअप डालने से पहले एविएशन के भविष्य के बारे में जुररी जानकारियां जुटाई और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए दांव खेला। शुरुआत में परेशानियों ने रास्ता रोका लेकिन फिर बिजनिस ने हाथ पकड लिया। साल 2012 में शुरु किया गया स्टार्टअप सिर्फ दस साल में ही बड़ी कंपनी बन गया है। कनिका के पास खुद के निजी जेट भी होना बताया जा रहा है।

Kanika Tekriwal all you need to know about thw woman who owns 10 private jets at the age of 32 | Kanika Tekriwal: 32 की उम्र में 10 प्राइवेट जेट की मालकिन,

युवराज सिंह और पुनीत डालमिया जैसे बड़े लोग कनिका हैं पार्टनर

कनिका को जब जेट सेट गो… का आईडिया आया तो सबसे बड़ी परेशानी थी इन्वेस्टमेंट की। काम बड़ा था तो इन्वेस्टमेंट भी बड़ा चाहिए था। इसके लिए सबसे पहले अपने ही राज्य के धनकुबेरों से मुलाकात की। कनिका की कंपनी में चिड़ावा के बड़े सीमेंट कारोबारी पुनीत डालमिया ने पैसा लगाया। उसके बाद अन्य कई धनकुबेर कंपनी से जुड़ते चले गए। कनिका की कंपनी जेट सेट गो में क्रिकेटर युवराज सिंह भी इन्वेस्टर हैं।

Leave a Comment