02 एकड़ में शुरू की नींबू की खेती लेकिन अब आय लाखो रु, जाने अभिषेक जैन का बिज़नेस मॉडल

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के संग्रामगढ़ में अभिषेक जैन अपनी पूर्वजो की जमीन पर वर्ष 2007 से खेती कर रहे है।उनके पास कुल 30 बीघा जमीन है जहा कुछ हिस्से पर आर्गेनिक निम्बू और अमरुद ऊगा रहे है।

अभिषेक अपनी लाइफ में कभी किसान नहीं बनना चाहते थे लेकिन पिता के निधन के बाद इनको खेती की तरफ मुड़ना पड़ा।राजस्थान अजमेर से अपनी बीकॉम की पढाई करने के बाद अभिषेक ने अलग-अलग बिज़नेस में अपना हाथ आजमाया लेकिन पिता का अचानक निधन के कारण उन्हें खेती का काम संभालना पड़ा।

शुरुआत में अभिषेक के लिए ये काम काफी मुश्किल था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खेती शुरू की और निम्बू, अमरूद के अपने खेतो में पौधे लगाए।अभिषेक कहते है कि “आपको सिर्फ शुरुआत करनी है। समय के साथ-साथ सब कुछ सिख जाएगे और फिर काम में आपको मजा आने लगेगा”

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले मुझे कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी कि खेती में मिटटी में क्या मिलाना चाहिए। मैंने अनार उगाने की कोशिश की लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण पौधे नष्ट हो गए।

फिर उन्होंने जैविक खेती की शुरुआत की। जैविक खेती की तरफ मुड़ने का फैसला एकदम सही साबित हुआ।इसके बाद मैंने जैविक खेती की तरफ रुख किया और प्राकृतिक खाद और जीवामृत जैसे तत्वों का उपयोग किया।”

जैविक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। अब पुरे मन से निम्बू की खेती कर रहे है और इसे लगातार बढ़ा रहे है। साथ में निम्बू से आचार भी बनाते है।

अभिषेक का परिवार हमेशा से घर पर ही निम्बू का अचार बनाता है। एक बार आए कुछ मेहमानो को घर पर बनाया निम्बू का अचार परोसा तो उन लोगो का काफी पसंद आया।

इसके बाद जल्द ही दोस्त और रिश्तेदार ये स्वादिष्ट नींबू का अचार की मांग करने लगे। इस प्रकार उन्होंने लगभग 50 किलो निम्बू का आचार दोस्त और रिश्तेदार को बनाकर दिया।

वर्ष 2016 में उन्होंने बिज़नेस के मकसद से निम्बू का आचार बनाना शुरू कर दिया और अब हर साल 500-700 किलो के अचार बनाकर बेच देते है।अभिषेक कहते है कि निम्बू ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। लगभग 1.75

Leave a Comment