राजस्थान बाड़मेर की इस बेटी ने रचा इतिहास, PHD एंट्रेंस में किया देश में टॉप

राजस्थान प्रदेश के बाड़मेर जिले के छोटे से गांव घड़सी का बाड़ा की बेटी ने एक बार फिर देश भर में मरुधरा का नाम किया है।अंकेश भाटी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करके पुरे जिले का गौरव बढ़ा चुकी है।

वही इसी अंकेश ने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में देश मे प्रथम स्थान प्राप्त करके इतिहास रच दिया है।बाड़मेर के कल्याणपुर पंचायत समिति के घड़सी का बाड़ा गांव की अंकेश भाटी ने हिंदी विषय मे 71.35 प्रतिशत अंक हासिल कर ना केवल प्रथम स्थान हासिल किया है।

बल्कि ऐसा करने वाली राजस्थान की पहली बेटी बनने का गौरव भी हासिल किया है।अंकेश भाटी ने बताया कि एमए की पढ़ाई के दौरान ही डॉक्ट्रेट की पढ़ाई को लेकर सोच रखा था

उसके लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा को केवल परीक्षा नहीं एक लक्ष्य बना दिया था।अंकेश बताती है कि उनकी सफलता पर लोगो ने जो शुभकामनाएं और बधाइयां दी उनके लिए वह सभी की कृतज्ञ है।

अंकेश जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से स्नातक की पढ़ाई के दौरान कई कार्यक्रमों में एंकर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी थी।आपको बता दे अपने गांव में शुरुआती शिक्षा लेने के बाद साल 2020 में बाड़मेर की इस होनहार बेटी अंकेश भाटी ने जोधपुर से स्नातक की पढ़ाई कर दिल्ली के लिए रुख किया था।

शिक्षा से जुड़े इनके पिता गणपतसिंह भाटी की प्रेरणा और कड़ी मेहनत की बदौलत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एम.ए.(हिंदी) की प्रवेश परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उस समय राज्य का ऐसा कोई जनप्रतिनिधि नहीं था जिसने अंकेश को न केवल बाड़मेर बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए बधाई नहीं दी।

Leave a Comment