लगन और हुनर हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। रेतीले धोरों में स्ट्रॉबेरी की खेती कर कुछ ऐसा ही कारनामा कोटा के कपिल ने कर दिखाया। उन्होंने एक बीघा में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हुए सिर्फ 75 दिन में डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा कमा लिया।
अच्छी पैदावार होने से उन्हें पहले साल स्ट्रॉबेरी में ₹3 लाख का मुनाफा भी हुआ। कपिल ने बताया की एक बीघा में लगभग 12000 स्ट्रॉबेरी के पौधे लग जाते हैं। सितंबर माह से मार्च तक स्ट्रॉबरी की खेती होती है। कपिल स्ट्रॉबेरी को पैकेजिंग कर मार्केट में सेल कर देते हैं स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम अन्य चीजों में काम आती है। कपिल को पिछले साल शुरुआत में स्ट्रॉबेरी की खेती में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण मुनाफा नहीं हो पाया।
कोटा निवासी कपिल जैन इस खेती से अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। हालांकि, अभी कोटा में काफी कम लोगों का रुझान इस खेती की तरफ है। लेकिन, पारंपरिक खेती से ज्यादा मुनाफा होने के चलते कई किसान इसमें रुचि दिखा रहे हैं। वर्तमान में स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले कपिल ने बताया कि पहले वे नौकरी करते थे। नौकरी में मन नहीं लगने पर उन्होंने बागवानी शुरू की। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी की खेती करना भी शुरू किया।
बागवानी फसलों की खेती के लिए सरकार से भी सहायता दी जाती है। जिससे किसानों को लाभ होता है. इसी कड़ी में स्ट्रॉबैरी की खेती किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। इस फल के दाम बाजार मेें अच्छे मिल जाते हैं। यदि सही तरीके से इसकी खेती की जाए तो इससे काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।