कहते हैं इश्क में धोखा मिलने के बाद इंसान या तो बर्बाद हो जाता है या फिर आबाद।आईएएस अभिषेक सिंह वो शख्स हैं, जिन्होंने प्यार की बेवफाई को ही अपनी ताकत बनाया और कामयाबी की नई कहानी लिख दी।आईएएस अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक सिंह सिर्फ सरकारी नौकरी के कारण ही सुर्खियों में नहीं रहते हैं।
वे मॉडलिंग और एक्टिंग भी करते हैं फिलहाल आईएएस अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।गुजरात चुनाव के दौरान अपनी कार के साथ फोटो शेयर करने की वजह से उन्हें प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था तब से वह बिना छुट्टी लिए गायब हैं।आईएएस अभिषेक सिंह की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। कॉलेज के दिनों में वह किसी से बेइंतहा प्यार करते थे।
उससे धोखा मिलने के बाद उन्होंने सुसाइड तक करने के बारे में सोचा था। इतनी बुरी तरह से टूटने के बाद उन्होंने किसी तरह से खुद को संभाला और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए।वह 2011 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। सिविल सर्विस में आने के बाद भी उनकी म्यूजिक और एक्टिंग में रुचि बनी रही।आईएएस अभिषेक सिंह और आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की मुलाकात 2009 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी।
जानकारी के अनुसार दोनों ने 2012 में शादी की थी। दुर्गा शक्ति नागपाल भी काफी चर्चित आईएएस अधिकारी हैं।वहीं अभिषेक सिंह के पिता रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। अभिषेक बचपन से पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देखते थे लेकिन पिता की सलाह के बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू की थी।आईएएस अभिषेक सिंह और दुर्गा शक्ति नागपाल की दो बेटियां हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अभिषेक के 30 लाख फॉलोअर्स हैं।उनके सस्पेंशन की खबरें बाहर आने के बाद से उनके फैंस इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।